लखनऊ. योगी सरकार ने महानवमी के पर्व को देखते हुए 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय के बाद शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- UP पुलिस से चालाकी नहीं करने का! 2 तस्करों के पास से 22 लाख का गांजा जब्त, जानिए खाकी ने कैसे नशे के खेल को किया फेल
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2026 के लिए पूर्व में घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन किया गया है. इसके तहत महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश निर्धारित किया गया है. यह छुट्टी निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत प्रभावी होगी.
सरकार ने स्पष्ट किया है कि अवकाश सूची में किए गए इस बदलाव के अलावा पहले जारी आदेश के अन्य सभी प्रावधान पहले की तरह लागू रहेंगे. संबंधित अधिकारियों और विभागों को आदेश की प्रतियां भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
इसे भी पढ़ें- भक्ति की आड़ में फूहड़ता बर्दाश्त नहीं! मंहत राजू दास का रामलीलाओं और गरबा को लेकर बड़ा बयान, जानिए क्यों कही गोमूत्र पिलाने की बात
इस फैसले से प्रदेश के लोगों को महानवमी का त्योहार मनाने के लिए सार्वजनिक अवकाश मिलेगा. सरकार के इस निर्णय के बाद अब 19 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर प्रदेश में घोषित अवकाश लागू रहेगा.

