लखनऊ. परिवारवाद की राजनीति पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने सपा सरकार पर हमला बोला. साथ ही दिवाली से पहले 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को आज रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि जब सरकार की प्राथमिकता अपना ही परिवार हो, तो गरीब परिवारों की पीड़ा शासन की नीतियों से ओझल हो जाती है. पूर्ववर्ती सरकार में उत्तर प्रदेश में यही स्थिति थी. परिवारवाद की राजनीति के बीच लाखों माताएं और बहनें धुएं से भरी रसोई में जीवन बिताने को विवश थीं.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी! बाबा विश्वनाथ के दरबार में… मंदिर दर्शन को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज, हिंदू समाज का जिक्र कर दे डाली चेतावनी

सीएम योगी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने परिवारवाद के स्थान पर लोक-कल्याण को प्राथमिकता दी. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गरीब परिवारों की रसोई तक स्वच्छ ईंधन पहुंचाया और मातृशक्ति को स्वास्थ्य, सुविधा तथा सम्मान का संबल दिया.

उन्होंने कहा कि पावन पर्व दीपावली के उपलक्ष्य में लखनऊ में 1,500 करोड़ की धनराशि से प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को आज रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण होगा. हमारी प्रतिबद्धता स्पष्ट है. आर्थिक अभाव के कारण कोई गरीब परिवार फिर से धुएं वाले चूल्हे पर लौटने को विवश न हो.

इसे भी पढ़ें- फतेहपुर में मंत्री कृष्णा पासवान की बहन से मारपीट, राइफल-तमंचे से हवाई फायरिंग का आरोप

आगे सीएम योगी ने कहा कि हर घर में दीपावली की खुशियां और हर रसोई में सुविधा का प्रकाश बना रहे. मातृशक्ति एवं वंचित परिवारों की खुशियों को संबल देने के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार तथा सभी माताओं और बहनों को दीपावली की अग्रिम बधाई.