मथुरा: जिले के कस्बा मांट में वृंदावन मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार साधु वेशधारी बुजुर्ग को कुचल दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग साधु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें- राम के नाम पर लूट! जमीन खरीद, आभूषणों और चढ़ावे में घोटाले को लेकर भाजपा पर संजय सिंह ने साधा निशाना, मतदाता सूची पर भी उठाए सवाल

बता दें कि वृंदावन मार्ग पर स्थित धर्मकांटे के पास वृंदावन की तरफ जा रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी. बुजुर्ग ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. फिलहाल मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है.

इसे भी पढ़ें- UP में सबसे बड़े घुसपैठिया उत्तराखंड के..! अखिलेश यादव के बयान पर धामी का करारा जवाब, कहा- पहले पिता ने गोली चलवाई अब पुत्र…

हादसे की जानकारी मिलते ही मांट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है.