पीलीभीत. चंद पैसों के लिए दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है. पिता-पुत्र ने एक दुकानदार को सिर्फ इसीलिए जिंदा जलाने की कोशिश की, क्योंकि दुकानदार ने उधार दिए हुए सामान के पैसे मांग लिए थे. ऐसे में नाराज होकर दोनों ने मिलकर डीजल छिड़कर आग लगा दी. दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- जान ले गई जल्दबाजीः गैस के कैप्सूल टैंकर से जा भिड़े बाइक सवार 2 भाई, दोनों का हाल देखकर चीख पड़े लोग

बता दें कि पूरा मामला बिलसंडा थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव का है. जहां रहने वाले रामदास किराना दुकान चलाते थे. रामदास ने गांव के ही राजेश नाम के व्यक्ति को उधार में सामान दिया था, जिसका पैसा उन्होंने वापस मांगा था. पैसे मांगने पर राजेश रंजिश रखने लगा. ऐसे में घटना वाले दिन जब रामदास दुकान बंद करके अपने घर लौट रहे थे, तभी राजेश और उसके बेटे ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट की.

इसे भी पढ़ें- क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई पर रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा

इस दौरान राजेश का दूसरा बेटा डीजल लेकर आया और फिर तीनों ने मिलकर डीजल छिड़कर आग लगा दी. आग लगते ही रामदास ने बचाने के लिए गुहार लगाई तो तीनों आऱोपी मौके से फरार हो गए. वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने जैसे-तैसे आग को बुझाया और तुरंत मामले की जानकारी परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और रामदास को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.