सीतापुर. महिला को प्रेमी के साथ आशिकी करना पड़ा महंगा पड़ गया. पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. उसके बाद पति ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी. प्रेमी की इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- सरकार ही खेल कर रही! 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी CM आवास का करेंगे घेराव, आखिर कब अधर में अटका रहेगा भविष्य?

बता दें कि पूरा मामला हरगांव थाना इलाके के एक गांव का है. जहां रहने वाली महिला का पति अपने रिश्तेदारी में गया था. पति ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि वह रात में घर वापस नहीं लौटेगा. जिसके बाद महिला ने अपने आशिक को घर बुला लिया. मामला तब बिगड़ गया, जब पति अचानक रात में आ धमका और दोनों को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया.

इसे भी पढ़ें- प्यार कम, पागलपन ज्यादा! आशिक ने महिला, उसके पति और 2 बच्चों पर फेंका तेजाब, जानिए मोहब्बत और बदले के आग की कहानी…

वहीं दोनों को साथ देखकर पति आगबबूला हो गया. पति ने दोनों की जमकर पिटाई की. इस दौरान चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए. घटना में महिला और उसका प्रेमी गंभीर रूप से घायल हुए. पिटाई करने के बाद महिला और उसके प्रेमी को पति अचेत अवस्था में अस्पताल ले गया और भर्ती कराया. इलाज के दौरान महिला के प्रेमी की मौत हो गई. वहीं महिला की हालत गंभीर है. पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.