महराजगंज। जिले के परसमालिक थाना क्षेत्र के बोदरवार निवासी एक युवक ग्राम सभा शीशगढ़ में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान राकेश गौड़ के रूप में हुई है, जो पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाने की बात सामने आई है।
पत्नी से चल रहा विवाद
जानकारी के अनुसार, युवक और उसकी पत्नी के बीच पिछले दो वर्षों से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। बताया गया कि युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था, जहां उसे पत्नी के पंजाब जाने की सूचना मिली।
READ MORE: ‘सबको मिलेगा न्याय…’, CM योगी ने लगाया जनता दर्शन, एक-एक कर सुनी सबकी फरियाद, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
इस पर आक्रोशित होकर वह गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और पत्नी को साथ ले जाने की मांग करने लगा। घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उसे समझाने का प्रयास किया गया।
सूचना मिलने पर महराजगंज पुलिस और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे। पुलिस ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। मामला बरगदवा थाना क्षेत्र के शीशगढ़ गांव का है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

