UP Police Constable Recruitment 2025 Results. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का परिणाम आ गया है. जिसमें कुल 76 हजार 184 अभ्यर्थी सफल हो गए हैं. जारी नतीजों के अनुसार अनारक्षित महिला के लिए 255.84 कटऑफ निर्धारित किया गया है. वहीं अनारक्षित पुरुष के लिए 258.03, EWS महिला के लिए 247.35, EWS पुलिस के लिए 247.93, OBC महिला के लिए 249.27 OBC पुरूष के लिए 251.03, SC पुरुष के लिए 239.34, SC महिला के लिए 236.31, ST महिला के लिए 211.47 और ST पुरूषों के लिए 220.10 का कटऑफ निर्धारित किया गया है. वहीं 76184 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है.
इसे भी पढ़ें : 69वां दीक्षांत समारोह: लखनऊ विवि में ई-ऑफिस शुरू, 1.25 लाख को मिली ई-डिग्री और 111 मेधावियों को पदक
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती (UP Police Constable) लिखित परीक्षा 2026 का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को किया गया था. सीएम योगी ने अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए अभ्यर्थियों को बसों में 50 फीसदी की छूट दी गई थी. प्रवेश पत्र दिखाने पर अभ्यर्थियों ने इसका लाभ उठाया था.
इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस संबंध में सूचना जारी की थी. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ये परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हर दिन दो पालियों (shifts) में आयोजित होगी. जारी नोटिस में लिखा गया है कि ‘यह सूचना अभ्यर्थियों के सूचनार्थ प्रकाशित की जा रही है. अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अग्रेतर महत्वपूर्ण निर्देशों हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in का अवलोकन करते रहें. यह भी सूचित किया जाता है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा सम्बन्धी समस्त सूचना/ निर्देश बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ही प्रदत्त की जाएगी’.


