प्रयागराज। जिले के करछना इलाके में दर्दनाक रेल हादसा हो गया। जहां, ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। डाउन ट्रैक पर शव मिलने के बाद ट्रेन रोकी गई थी। जिसे देखने के लिए चारों उतरे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत
यह पूरा मामला प्रयागराज मंडल के करछना–भीरपुर खंड का है। जहां कालका एक्सप्रेस के लोको पायलट ने पचदेवरा गांव के पास पटरी में एक युवक का शव देखा। जिसके बाद उसने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस दौरान उसमें सवार कई लोग नीचे उतर गए। कालका एक्सप्रेस का हार्न बजने पर सभी लोग ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ने लगे। इसी दौरान पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आकर 4 लोगों की मौत हो गई है।
READ MORE: 10 करोड़ मांगने वाले एक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने फुलप्रूफ प्लान को ऐसे किया फेल, जानकर…
फिरोजाबाद के रहने वाले थे मृतक
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी रेफर कर दिया। सभी मृतक फिरोजाबाद के खैरगढ़ के निवासी थे। उनकी पहचान क्रमश: गिरिराज, आकाश, अजय और मुन्ना पासी के रूप में हुई। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
READ MORE: खाद्य आपूर्ति विभाग का एक्शन, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सिलेंडर बरामद
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

