UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में मौसम अचानक बदल गया है. भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के राहत मिल गई है. प्रदेश में प्री मानसून की दस्तक हो चुकी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक हवा की रफ्तार 70 से 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है. विभाग ने इसे लेकर सख्त चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों को घरों से न निकलने और सतर्क रहने का सुझाव दिया है. कल यानी 31 मई को भी कई जिलो में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- कभी पुल गिरता है, कभी पानी की टंकियां तो कभी… BJP सरकार पर अखिलेश यादव पर हमला, भ्रष्टाचार और लूट के लगाए आरोप
रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने रायबरेली, शामली, सहारनपुर, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, भदोही, हरदोई, आगरा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, मथुरा, हाथरस, मुजफ्फरनगर, कासगंज, एटा, झांसी और ललितपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.
इसे भी पढ़ें- लव स्टोरी का THE END: पेड़ में फांसी के फंदे से लटकी मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, आखिर मोहब्बत में दोनों ने क्यों चुनी मौत?
ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी
श्रावस्ती, बरेली, बांदा, वाराणसी, गोंडा, पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. इसके अलावा अमेठी, सुल्तानपुर, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और अयोध्या समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

