UP Weather Today. देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है. उत्तर प्रदेश में भी मानसून की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है. ऐसे में एक बार फिर लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 34 जिलों में बारिश की आशंका जाहिर की है. अगले 5-6 दिन पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना कम जताई जा रही है. वहीं पूर्वी यूपी में भी अभी 2 से 3 दिनों तक बारिश नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भाजपा का असली चेहरा बेनकाब, 2027 में जनता देगी जवाब : अखिलेश यादव
बता दें कि प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम सा गया है. बारिश न होने की वजह से लोगों को गर्मी का तो एहसास हो ही रहा है. साथ ही किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस साल अभी तक पिछले साल के अपेछा औसत से 22 फीसदी कम हुई है. मौसम विभाग ने फिलहाल 3-4 दिनों तक बारिश होने के आसार कम हैं. यही वजह है कि लखनऊ का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें- योगी’राज’ में रामनगरी की दुर्दशा! खोखले हैं करोड़ों के विकास के दावे, पहली बारिश में अयोध्या की सड़कें बनीं तालाब, भगवान के नाम किसने किया भ्रष्टाचार?
कहां-कहां बरसेंगे बदरा
महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, वाराणसी, मीरजापुर, चंदौली, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती और बलिया में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, जौनपुर, संत रविदास नगर, आजमगढ़, मऊ, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बलिया, बस्ती और गोरखपुर में भी बारिश होने की आशंका है.

