UP Weather Today. देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है. उत्तर प्रदेश में भी मानसून की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है. ऐसे में एक बार फिर लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 33 जिलों में बारिश की आशंका जाहिर की है. अगले 5-6 दिन पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना कम जताई जा रही है. वहीं पूर्वी यूपी में भी अभी 2 से 3 दिनों तक बारिश नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: आरोपी लवकुश मिश्रा के मकान पर ADA का अंतिम नोटिस, 15 जुलाई तक जवाब नहीं तो…
बता दें कि प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम सा गया है. बारिश न होने की वजह से लोगों को गर्मी का तो एहसास हो ही रहा है. साथ ही किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस साल अभी तक पिछले साल के अपेछा औसत से 22 फीसदी कम हुई है. मौसम विभाग ने फिलहाल 3-4 दिनों तक बारिश होने के आसार कम हैं. यही वजह है कि लखनऊ का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें- खेला हो गया! मजदूर ने खाते से किया 41 करोड़ का लेन-देन, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस, हकीकत जानकर चकरा जाएगा सिर
कहां बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को आगरा, इटावा, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, वाराणसी, प्रयाराज, औरैया, संत रविदासनगर, चंदौली, बलिया, मिर्जापुर, संभल, बरेली, सौनभद्र, पीलीभीत, बदायूं, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बिजनौर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, मुरादाबाद, सहारनपुर, रामपुर, अमरोहा, गाजीपुर, बहराइच, सीतापुर और श्रावस्ती में बारिश होने के आसार हैं.

