लखनऊ. यूपी में बारिश के बीच एक बार फिर मानसून कुछ वक्त के थम गया है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार यानी आज कई जगहों पर हल्की बारिश होने की आशंका जाहिर की है. वहीं कुछ जगहों पर व्रजपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. 27 जुलाई के बाद एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा, जिसके बाद मौसम फिर से सुहाना होता नजर आएगा.

इसे भी पढ़ें- भीड़तंत्र के दबाव में मंत्री का इस्तीफा नहीं होना चाहिए, जंतर-मंतर का प्रदर्शन राजनीतिक : देवेंद्र प्रताप सिंह

बता दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही थी. जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही थी. वहीं किसानों के चेहरों पर सुकून देखने को मिल रहा था. मौसम विभाग की ओर से शनिवार के लिए कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, इस बीच प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं 2 दिनों बाद प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें- पेपर लीक के बीच AAP का सवाल, पूछा-ऐसे माहौल में राज्यपाल किस नैतिक आधार पर डिग्रियां प्रदान करेंगी

कहां-कहां होगी बारिश

अंबेडकरनगर, कुशीनगर, देवरिया, जौनपुर, प्रयागराज, अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या, महाराजगंज, बहराइच और गोंडा शामिल हैं. इसके साथ ही कानपुर, इटावा, औरैया, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, जालौन, उन्नाव, एटा, कासगंज, हरदोई, फर्रुखाबाद और सीतापुर शामिल हैं. साथ ही 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.