लखनऊ. यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है. मंगलवार को प्रदेश के कई जगहों पर तेज बारिश देखने को मिली. वहीं बुधवार यानी आज भी प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 65 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और मेघगर्जन के साथ वज्रपाथ की संभावना जाहिर की है. हालांकि, आने वाले 2-3 दिन बारिश का सिलसिला कमजोर पड़ सकता है.
इसे भी पढ़ें- बीजेपी’राज’ में विरोध गुनाह है! राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने से भड़के कांग्रेसी, सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर बोला तीखा हमला
बता दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है. जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है. वहीं किसानों के चेहरों पर सुकून देखने को मिल रहा है. आज प्रयागराज, चित्रकूट समेत प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी हैं. इन जिलों में 40-50 किमी की रफ्तार हवाएं चलेंगी.
इसे भी पढ़ें- बाबा’राज’ में कहां सेफ हैं ‘बेटियां’! नाबालिग से रेप और जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, तो ऐसे आएगा ‘रामराज’?
कहां-कहां होगी भारी बारिश
फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, उन्नाव, जालौन, आगरा, झांसी, ललितपुर, बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, एटा, रायबरेली, प्रतापगढ़ और जौनपुर में भारी बारिश की संभावना है. वहीं यूपी के अन्य जिलों में मध्यम से हल्की बारिश होने का अनुमान है


