लखनऊ. यूपी में बारिश के बीच एक बार फिर मानसून कुछ वक्त के थमने वाला है. आने वाले 2-3 दिन बारिश का सिलसिला कमजोर पड़ेगा. जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, मौसम विभाग ने 54 शहरों में हल्की बारिश होने की आशंका जाहिर की है. 27 जुलाई के बाद एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा, जिसके बाद मौसम फिर से सुहाना होता नजर आएगा.

इसे भी पढ़ें- देश को दीमक की तरह…पेपर लीक और चंदा चोरी पर मायावती का बड़ा बयान, CJP के प्रदर्शन को लेकर सरकार को दे डाली सलाह

बता दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही थी. जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही थी. वहीं किसानों के चेहरों पर सुकून देखने को मिल रहा था. मौसम विभाग की ओर से गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार के लिए कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, इस बीच प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं 3 दिनों बाद प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें- लाल ने बहाया लहूः बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर मां को सुला दी मौत की नींद, हैरान कर देगी हत्या की दास्तां

कहां होगी बारिश

शुक्रवार को प्रदेश के 54 शहरों में बारिश होने की आशंका है. जिनमें बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बदायूं, बरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, महोबा, चित्रकूट, बस्ती, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, आजमगढ़, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बलिया, गाजीपुर, झांसी समेत अन्य शहर शामिल हैं.