फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद के सराय मार्केट इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक होटल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। एक शादीशुदा युवक अपनी प्रेमिका के साथ होटल से बाहर निकल रहा था। तभी अचानक वहां मौजूद युवक के परिजनों ने उन्हें देख लिया। अचानक हुई इस मुलाकात से वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए।

यह पूरी घटना 15 जुलाई की शाम करीब 4 बजे की है। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी और उसकी मां पहले से ही होटल के बाहर घात लगाकर बैठी थीं। जैसे ही युवक और युवती बाहर आए, परिजनों ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया। देखते ही देखते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई।
युवती की गुहार, मुझे छोड़ दो
हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं युवती को घेरे हुए हैं। युवती बार-बार उनसे विनती करती हुई दिखाई दे रही है। वह कह रही है कि मुझे छोड़ दो और मेरा फोन मुझे वापस दे दो। यह फोन मेरा है।
परिजनों ने छीने फोन
मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, हंगामा काफी देर तक जारी रहा। युवक के परिजनों ने उन दोनों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए थे। इसी कारण युवती बार-बार अपना फोन वापस मांग रही थी। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इस तरह की घटनाओं से सराय मार्केट इलाके में काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस को भी इस मामले की जानकारी मिल चुकी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
