अमेरिका से अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. अमेरिकी जज ने अडानी और उनकी कंपनी पर लगे आपराधिक मामले (Criminal Case) को पूरी तरह खारिज कर दिया है. फैसले के बाद उसका स्वागत करते हुए अडानी ने न्यायिक प्रक्रिया में भरोसा जताते हुए कहा कि मुश्किल दौर में भी सच्चाई, निष्पक्षता और कानून के शासन पर उनका विश्वास कायम रहा.
भारत के उद्योगपति गौतम अडानी को आपराधिक आरोपों के मामले में अमेरिका से बड़ी राहत मिली है. अमेरिकी कोर्ट ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है.
अमेरिकी संघीय अदालत ने उनके खिलाफ चल रहे रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आपराधिक मामले को खारिज कर दिया. नवंबर 2024 में अडानी ग्रुप और उसके अधिकारियों पर अमेरिका में क्रिमिनल ब्राइबरी और फ्रॉड केस के गंभीर आरोप लगे थे. इस फैसले के आते ही अडानी समूह की कंपनियों के प्रति निवेशकों का भरोसा एक बार फिर मजबूत हुआ है.

इस फैसले पर उद्योगपति गौतम अडानी ने आभार जताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि मैं अमेरिकी अदालत के फ़ैसले का विनम्रता और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति गहरे सम्मान के साथ स्वागत करता हूं. उन्होंने कहा है कि न्याय व्यवस्था में उनका भरोसा और विश्वास हमेशा अटूट रहा है.
उन्होंने उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनके ग्रुप, कानूनी व्यवस्था और “भारत की न्याय करने की क्षमता” पर भरोसा बनाए रखा.
गौतम अडानी और अडानी ग्रीन एनर्जी के सीनियर अधिकारियों पर अमेरिका में सोलर पावर कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करने और अमेरिकी निवेशकों को गुमराह करने से जुड़े कथित आरोप लगाए गए थे. अडानी समूह के लिए यह फैसला सिर्फ एक कानूनी राहत नहीं है, बल्कि वैश्विक कारोबारी पटल पर खुद को निर्दोष साबित करने का सबसे बड़ा मील का पत्थर है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


