केरल में मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार (18 अप्रैल) को होना है. नई सरकार 21 सदस्यों वाली कैबिनेट के साथ कार्यभार संभालेगी, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. राजनीतिक सूत्रों का संकेत है कि कांग्रेस को मुख्यमंत्री पद सहित 11 मंत्री पद मिलने की संभावना है. हालांकि, कांग्रेस के कई उम्मीदवारों पर मोटे तौर पर सहमति बन गई है, लेकिन गठबंधन के सहयोगियों के साथ उनके मंत्री पद के प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चाएं अभी भी जारी हैं.
वीडी सतीशन ने कहा कि कांग्रेस को 63 सीटें मिलने के बावजूद कई योग्य नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी. उन्होंने इसे राज्य में पार्टी की सबसे बड़ी जीत में से एक बताया.
केरलम में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण है. वीडी सतीशन सुबह 10 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. वह केरलम के 13वें सीएम होंगे. उनके साथ-साथ 20 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. तिरुवनंतपुरम के सेंट्ल स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसमें राहुल गांधी समेत कई नेता शामिल होंगे. इससे पहले रविवार को उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों के नामों की घोषणा की.
उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेताओं के साथ चर्चा के बाद मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है. गठबंधन के भीतर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है. सतीशन ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और सनी जोसेफ को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा. राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वीडी सतीशन के नेतृत्व वाले नये मंत्रिमंडल में पार्टी के पांच मंत्री शामिल होंगे. नामित मुख्यमंत्री ने कहा, सूची में शामिल और सूची से बाहर भी कई योग्य नेता हैं.
कांग्रेस खेमे से जिन नामों को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है, उनमें वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला शामिल हैं, जिनके गृह मंत्रालय का प्रभार संभालने की उम्मीद है.
IUML प्रमुख पनाक्कड़ सादिक अली शिहाब थंगल ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नयी सरकार में पार्टी के पांच नेताओं को मंत्री पद सौंपने का फैसला लिया गया है, जिनमें पीके कुन्हालीकुट्टी, एन शम्सुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर शामिल हैं.
ग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) ने वरिष्ठ विधायक थिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा अध्यक्ष नामित करने का फैसला किया गया, जबकि शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे.
उन्होंने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के बीच विभागों के आवंटन पर चर्चा लगभग पूरी हो चुकी है, केवल कुछ मामूली मामले लंबित है. अंतिम सूची औपचारिक रूप से राज्यपाल को प्रस्तुत की जाएगी और अनुमोदन के बाद आधिकारिक राजपत्र के माध्यम से अधिसूचित की जाएगी.
यह भी पता चला है कि सतीशन खुद वित्त मंत्रालय जैसा अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं. हालांकि, विभागों का बंटवारा तभी अंतिम रूप लेगा, जब कैबिनेट की सूची को औपचारिक मंजूरी मिल जाएगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

