Venezuela Earthquake: दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला भूंकप के तगड़े झटकों से दहल उठा। बुधवार (24 जून) शाम 45 सेकंड के भीतर भूकंप के दो बड़े झटकों से वेनेजुएला की धरती कांप उठी। वेनेजुएला में बुधवार शाम आए 7.1 तीव्रता और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप ने वेनेजुएला में हर तरफ तबाही ला दी है। वेनेजुएला में भूंकप से सैंकड़ों इमारतें जमींदोज हो गई। जबकि हजारों लोगों के मरने की आशंका है। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। राजधानी काराकस में कई इमारतें और घर गिर गए, लोग डर के मारे बाहर भागे और सदमे में रहे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप है। इससे पहले 1900 में 7.7 का तीव्रता का भूकंप आया था।
यूएस जियोलॉजिकर सर्वे के मुताबिक भूकंपों का केंद्र वेनेजुएला के कैरिबियन तटीय इलाके मोरोन के पास था। पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था। जबकि दूसरा भूंकप 7.5 तीव्रता का था। दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों से वेनेजुएला की धरती कांप उठी। इन दोनों भूकंपों के बाद अमेरिका के पैसिफिक त्सुनामी वार्निंग सेंटर ने प्यूर्तो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए त्सुनामी की चेतावनी जारी की है।
USGS ने बताया कि पहला भूकंप वेनेजुएला के कैरिबियन तटीय इलाके में मोरोन शहर के पास, काराकस से लगभग 168 किलोमीटर दूर, 13 किलोमीटर की गहराई में आया। इसके कुछ मिनट बाद दूसरा भूकंप मोरोन से 16 किलोमीटर दूर और 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।
भूकंप का सबसे ज्यादा असर राजधानी काराकस में हुआ, जहां कई इमारतें जमींदोज हुई हैं। भूकंप के आए जोरदार झटकों के बीच लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। राजधानी काराकस में लोग हिलती-डुलती इमारतों से निकलकर बाहर आए। यहां कई बिल्डिंग जमींदोज हो गई। बाजारों में हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा था। कई इलाकों में इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं।
राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा की
राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने बुधवार रात पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। उन्होंने डॉक्टरों और नर्सों से तुरंत अस्पताल पहुंचकर घायलों का इलाज शुरू करने की अपील की। साथ ही कराकस के पास स्थित माइकेतिया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को अगली सूचना तक बंद रखने का ऐलान किया। राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने भूकंप में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। हालांकि उन्होंने मृतकों की संख्या नहीं बताई। उन्होंने कहा कि सरकार राहत और बचाव कार्य में पूरी ताकत से लगी है। राष्ट्रपति के मुताबिक, भूकंप में एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा कारणों से उसे फिलहाल बंद रखा गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में झटकों के दौरान यात्री टर्मिनल से बाहर भागते नजर आए।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

