नरेश शर्मा, रायगढ़। रायगढ़ में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह पेट्रोल लीक या इंजन में तकनीकी खराबी मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर शहर के कार्मेल स्कूल के पास स्थित आदित्य बिजनेस पार्क कॉम्पलेक्स के सामने खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई और बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल श्रीराम फाइनेंस में काम करने वाले किसी एजेंट की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सड़क किनारे खड़ी थी तभी अचानक उसमें से धुआं उठने लगा और फिर आग की लपटें तेजी से फैल गईं। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि बाइक को बचा पाना संभव नहीं हो सका।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह पेट्रोल लीक या इंजन में तकनीकी खराबी मानी जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जिस जगह पर बाइक में आग लगी, उसके अगल-बगल में और भी कई गाड़ियां थीं, लेकिन आग देखते ही मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह अपनी-अपनी गाड़ियों को जलती हुई बाइक से दूर कर लिया, अन्यथा यहां और बड़ी घटना हो सकती थी।

देखिये वीडियो-