राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/विदिशा। धार्मिक आस्था और रचनात्मकता का अनूठा संगम इस बार विदिशा के मोहनगिरी तिराहे पर देखने को मिल रहा है। समिति द्वारा इस तिराहे को एक भव्य रेलवे स्टेशन की थीम पर सजाकर मोहनगिरी तिराहा जंक्शन का खूबसूरत स्वरूप दिया जा रहा है। यहां तैयार की जा रही भारतीय रेल की झांकी श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस भव्य झांकी में भाप से चलने वाले स्टीम इंजन के साथ 10 डिब्बों की एक आकर्षक ट्रेन तैयार की गई है।

ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2026: उज्जैन में मां हरसिद्धि का दरबार, राजा विक्रमादित्य ने की थी साधना, जानिए इतिहास

शिव बने इंजन चालक और गणपति बने गार्ड

इस झांकी की सबसे बड़ी विशेषता इसके जीवंत और मनमोहक स्वरूप हैं। झांकी में भगवान भोलेनाथ को ट्रेन के मुख्य इंजन चालक के रूप में दर्शाया गया है, जबकि ट्रेन के अलग-अलग डिब्बों में देवी-माता के विभिन्न स्वरूप विराजमान हैं। इसके साथ ही, एक विशेष डिब्बे में भगवान गणेश को गार्ड के रूप में बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया गया है, जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि से पहले ही सलकनपुर में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, पैदल यात्रा कर पहुंच रहे मां विजयासन के भक्त

श्रद्धालुओं को मिलेगा वास्तविक रेलवे स्टेशन का अहसास

मोहनगिरी तिराहा समिति के सदस्यों और स्थानीय कलाकारों सोनू राजपूत, पवन पेंटर व स्टेशन मास्टर ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आने वाले श्रद्धालुओं को एक वास्तविक रेलवे स्टेशन और ट्रेन यात्रा का जीवंत अहसास कराना है। मोहनगिरी जंक्शन पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का विशेष स्वागत किया जाएगा। यहां की अद्भुत सजावट और धार्मिक-रचनात्मक मेल को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m