हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस में हाल ही में हुई मारपीट की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कटाक्ष करते हुए सलाह दी कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर जाने से पहले वे हेलमेट और सेल्फ डिफेंस किट पहनकर जाएं। इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत और गरमा गई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हेलमेट खरीदने की सलाह

बीजेपी प्रवक्ता ने अपने बयान में सेल्फ डिफेंस किट में शामिल किए जाने वाले उपकरणों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इसमें पेपर स्प्रे, पर्सनल अलार्म, सेल्फ डिफेंस स्टिक (बैटन) और की-चेन आधारित सुरक्षा उपकरण जैसे साधन होने चाहिए, जिनका उपयोग आपात स्थिति में आत्मरक्षा के लिए किया जा सकता है। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में यह भी कहा कि यदि जरूरत हो तो वे सुरक्षा किट खरीदने की जगह और आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी भी उपलब्ध करा सकते हैं। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हेलमेट खरीदने की भी सलाह दी।

Datia Bypoll Election Results 2026: दतिया में पहले राउंड की गिनती पूरी, जानें कौन आगे-कौन पीछे ?

राजनीतिक आरोप और व्यंग्य

प्रेस नोट के अंत में राकेश सिंह यादव ने तंज कसते हुए लिखा कि यह सलाह “कांग्रेसियों को जीतू पटवारी के घर पिटने से बचाने के हित में जारी” की जा रही है। हालांकि, यह बयान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव का राजनीतिक आरोप और व्यंग्य है। कांग्रेस की ओर से इस बयान पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m