चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजाना कई चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं और इसी के तहत एक और मामला सामने आया, जिसमें दो परिवारों में आपसी मनमुटाव के कारण शादी टूटने के बाद युवक का अपहरण बीच चौराहे से कर लिया गया। उसे उज्जैन की ओर ले जाया जा रहा था, लेकिन पुलिस की तत्परता से वारदात में कोई बड़ा मूवमेंट नहीं हुआ और अपहरण हुए युवक को बचा लिया गया है। साथ ही युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।
READ MORE: EXCLUSIVE: ग्वालियर में ‘इंटरनेशनल’ साइबर गैंग का भंडाफोड़; पाकिस्तान से जुड़े तार, ‘बड़े भैया’ देता था कमांड
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक मरीमाता चौराहे से शुभम विश्वकर्मा निवासी मिग के रहने वाले युवक का एक कार में अपहरण हो गया। पुलिस को जब इसकी जानकारी लगी तो पुलिस ने नाकाबंदी करना शुरू कर दी। जिसके बाद बरौली नाके के पास से घेराबंदी करते हुए बाढ़ गंगा में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सीमा मुवेल के द्वारा कार का पीछा कर उसे रोका गया। जिसमें सवार शुभम विश्वकर्मा को सुरक्षित बचा लिया गया तो वही हथियार के साथ भावेश याग्निक कोई गिरफ्तार किया गया है।
READ MORE: रात में शख्स के साथ होटल में रुकी महिला, अगले दिन बेड पर इस हालत में मिली लाश, प्राइवेट पार्ट से निकल रहा था खून
अब पुलिस अन्य पहलुओं पर पूछताछ कर रही है, साथी पुलिस का कहना है कि शादी को लेकर दो पक्षों में बातचीत हुई थी। लेकिन किसी कारण से दोनों पक्षों की शादी टूट गई थी और इसी के बाद में शुभम का अपहरण हुआ है, इसको लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यही बताया जा रहा है।

