शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यह मामला रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 06 के ऑटो स्टैंड का है, जहां खाली ऑटो में एक माह की मासूम बच्ची को लावारिस हालत में पाया गया। दो महिलाओं और एक पुरुष ने मौका देखकर बच्ची को ऑटो में छोड़ दिया। चालक जब सवारी लेकर लौटा तो रोती हुई मासूम को पाया।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार पहले तीनों आरोपी प्लेटफार्म नंबर 06 के ऑटो स्टैंड के पास कुछ देर बैठे रहे। फिर उन्होने वहां एक खाली ऑटो देखी जिसके आस-पास भीड़ कम थी औऱ ऑटो चालक सवारी ढूंढने स्टेशन गया था। तभी मौके का फायदा उठाकर दोनो महिलाओं औऱ पुरूष ने बच्ची को ऑटो में छोड़ा और फरार हो गए। कुछ देर बाद ऑटो चालक जब सवारी लेकर लौटा तो उसने बच्ची को रोता-बिलखता हुआ पाया। उसने तुरन्त जीआरपी को सूचनी दे दी। जीआरपी ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की। बच्ची का हेल्थ चेकअप करवा कर उसे चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया गया, अब वह मासूम सुरक्षित है।
मौके पर पहुंची पुलिस
बच्ची की सूचना मिलते ही जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की और बच्ची का हेल्थ चेकअप करवाया। राहत की बात यह है की बच्ची स्वस्थ है। पुलिस रेलवे स्टेशन और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है जिससे बच्ची को छोड़कर जाने वाले अपराधियों की पहचान की जा सके। फिलहाल तीनो की तलाश जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

