Women’s T20 World Cup 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और नीदरलैंड्स की टीमें आमने-सामने है। लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में नीदरलैंड की कप्तान बैबेट डे लीडे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

टॉस के वक्त भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि अरुंधति रेड्डी को आज आराम दिया गया है। वहीं, नंदनी शर्मा की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी।

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन की शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरी है। वहीं, अपने पहले मैच में बांग्लादेश से हार झेलने वाली नीदरलैंड्स की टीम इस मुकाबले में वापसी की उम्मीद के साथ खेल रही है।
भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है। टीम को सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी। वहीं मध्यक्रम में जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा पर भी अहम जिम्मेदारी रहेगी।
दूसरी ओर, अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ हार झेलने वाली नीदरलैंड अपनी टीम को टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं। टीम की नजर भारतीय बल्लेबाजों को शुरुआती झटके देकर दबाव बनाने पर होगी।
हेडिंग्ले स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

हेडिंग्ले स्टेडियम की पिच शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। नई गेंद से यहां अच्छा स्विंग और अतिरिक्त उछाल देखने को मिलता है, जिससे बल्लेबाजों को शुरुआत में सावधानी बरतनी पड़ती है। हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच थोड़ी धीमी हो सकती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है।
भारत और नीदरलैंड्स दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11
हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीड (विकेटकीपर/कप्तान), स्टर्रे कालिस, रॉबिन रिजके, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस विलिंग, मायरथे वैन डेन रॉड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग
नीदरलैंड्स की प्लेइंग 11
हीदर सीजर्स, फीबी मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीड (विकेटकीपर/कप्तान), स्टेयर कैलिस, रॉबिन रिज्क, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस विलिंग, मायरथे वैन डेन रॉड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग।
यहां देख सकेंगे लाइव मैच

भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम के आगामी मैच
21 जून – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैनचेस्टर
25 जून – भारत बनाम बांग्लादेश, मैनचेस्टर
28 जून – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, लंदन
अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि भारतीय बल्लेबाज नीदरलैंड्स के गेंदबाजों के खिलाफ कितना बड़ा स्कोर खड़ा कर पाते हैं और क्या टीम इंडिया टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रहती है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

