Xi Jinping Meets-PM Modi At SCO Summit: पीएम नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन यानी 26वें SCO समिट (PM Modi In SCO Summit) में आज भाग लिया। समिट को पीएम मोदी ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 26वें शंघाई सहयोग संगठन समिट में भारत के क्षेत्रीय और रणनीतिक हितों को मजबूती से सामने रखा। बैठक से पहले फोटो सेशन के दौरान शी जिनपिंग और पीएम मोदी की मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शी जिनपिंग के साथ गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) भी मौजूद थे। SCO Summit में तीनों के गर्मजोशी से मिलने का वीडियो भी सामने आया है।
इन तीनों के एक्शन शहबाज शरीफ भी देख रहे थे। पीएम मोदी की इस मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कुछ ही दूरी पर खड़े थे और यह नजारा देख रहे थे। हालांकि पीएम मोदी और शहबाज के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।
दरअसल एससीओ समिट के दूसरे दिन की शुरुआत में सभी देशों के लीडर्स का एक साथ फोटो सेशन हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अचानक मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की। दोनों के बीच अलग से द्विपक्षीय बैठक पहले से तय नहीं थी। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भी दोनों नेताओं के साथ नजर आए।अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिस पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले हैं।
आतंकवाद पर बरसे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने 26वें शंघाई सहयोग संगठन समिट में भारत के क्षेत्रीय और रणनीतिक हितों को मजबूती से सामने रखा। इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के सामने आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड रखने वाले देशों पर बरसे। साथ ही भारतीय प्रधानमंत्री ने टेरर फंडिंग को खत्म करने की मांग की। प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सभी देशों से एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के वित्तपोषण, भर्ती, कट्टरपंथ और आतंकियों को सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने वाले पूरे तंत्र को खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इससे निपटने के लिए केवल घटनाओं के बाद प्रतिक्रिया देने की नीति पर्याप्त नहीं है। पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि जो राष्ट्र आतंकवाद को अपनी नीति का माध्यम बनाते हैं और आतंकियों को समर्थन या पनाह देते हैं, उन्हें स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए कि आतंकवाद किसी भी देश के लिए रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



