अमित पांडेय, सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी में शराब के नशे में मामूली कहासुनी ने एक युवक की जान ले ली। एक नाबालिक लड़के के साथ मिलकर दोस्त ने मृतक युवक के साथ मारपीट कर बिटुखुरी के जंगल में फेंक दिया,जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में एक आरोपी नाबालिग शामिल है। मृतक सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के खरबर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

READ MORE: ‘आई लव यू भाभी’, एक तरफा इश्क में फंदे से झूल गया 20 साल छोटा देवर, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी जान…

सीधी जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मझौली के बिटुखुरी जंगल का है,जहां मृतक का छत्तीसगढ़ सीमा के गांव में रिश्तेदारी में आना-जाना था। घटना वाले दिन भी वह नदी पार कर छत्तीसगढ़ गया था। इसी दौरान शराब के नशे में मृतक और छत्तीसगढ़ बॉर्डर के रहने वाले दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तीनों बिटुखुरी के जंगल पहुंच गए, जहां  युवक के साथ मारपीट की और उसे जंगल में फेंककर फरार हो गए। बाद में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

READ MORE: उफनती नदी को पार करना पड़ा भारी: दो युवक बाइक समेत बहे, एक ने तैरकर बचाई जान, दूसरे की तलाश जारी    

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराया और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी की माने तो  प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में विवाद और मारपीट की बात सामने आई है, जिसमें एक आरोपी नाबालिग अभिरक्षा में ले  मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m