हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऊन गांव से एक भयानक हादसे का मामला सामने आया है। इंदौर से कॉलेज में एडमिशन करवाने आए दो युवक जब वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में उन्हें गधावड़ नदी का सामना करना पड़ा। जब उन्होंने नदी के पुल को पार करने की कोशिश की तो वह दोनों तेज बहाव में बह गए।

READ MORE: मोबाइल कोर्ट का कड़ा रूख: नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी समेत 34 वाहनों का कटा चालान

मिली जानकारी के अनुसार वे दोनों इंदौर से कॉलेज में एडमिशन करवाने आए थे। एडमिशन करवाने के बाद जब वे दोनों वापसी के लिए निकले तब वे गधावड़ नदी पर पहुंचे। लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था, इसके बावजूद युवकों ने उसे पार करने की कोशिश की। अंजाम यह हुआ की दोनों बाइक सहित पानी में बह गए। 

READ MORE: 28 करोड़ की मूंग बनी ‘मिट्टी’! नर्मदापुरम में ब्लैकलिस्टेड वेयरहाउस सील; FIR होते ही मालिक अस्पताल में भर्ती 

हालांकि इस दौरान एक युवक किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि 19 वर्षीय विनय वास्कले नदी में ही लापता हो गया। इधर युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ऊन पुलिस, एसडीआरएफ और परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश में जुट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस और गोताखोरों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m