Alwar Petrol Pump Firing: राजस्थान के अलवर जिले में दिनदहाड़े एक ऐसी घटना हुई जिसने हर किसी को दहला दिया है। शहर के सदर थाना क्षेत्र के बुर्जा स्थित एक पेट्रोल पंप पर महज पेट्रोल के पैसे मांगने पर एक कर्मचारी को गोली मार दी गई। घायल कर्मचारी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

क्या हुआ उस दिन?
एक नकाबपोश बदमाश बाइक पर पेट्रोल भरवाने पहुंचा। पेट्रोल डलवाने के बाद जब कर्मचारी सचिन ने पैसे मांगे, तो आरोपी ने पैसे देने के बजाय आनाकानी शुरू कर दी। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बाइक सवार बदमाश ने जेब से अवैध पिस्टल निकाली और सीधे सचिन पर फायर कर दिया। गोली लगते ही सचिन वहीं गिर पड़ा और आरोपी अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में साफ-साफ रिकॉर्ड हो गई है।
पुलिस की नाकाबंदी और गिरफ्तारी
फायरिंग की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सचिन को तुरंत अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे जिले में नाकाबंदी करवा दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि पता चल सके कि क्या उसके पास लाइसेंस वाला हथियार था या अवैध।
सियासी गलियारों में बवाल
इस घटना के बाद राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीधे तौर पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए इसे जंगलराज बताया। जूली का कहना है कि अलवर में लूट और फायरिंग की घटनाएं अब आम हो गई हैं, जिससे आम जनता में डर का माहौल है।
पढ़ें ये खबरें
- शिक्षक दिवस पर डांस का VIDEO वायरल : बीड़ी जलाई ले जिगर से पिया… पर छात्रों के साथ थिरके टीचर, गाने के चयन पर उठे सवाल
- मोतिहारी में पशु तस्करों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 21 पशु बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
- दिल्ली में 1 करोड़ रुपये की लूट से हड़कंप, ITO के पास ऑटो रोककर पिस्टल के दम पर वारदात
- BJP को 1400 करोड़ का चंदाः बंगाल-असम, तमिलनाडु चुनावों के लिए मिला चंदा, क्लोजिंग बैलेंस बढ़कर 7,627 करोड़ रुपये पहुंचा
- बड़वानी के सेंधवा में छापा: तायल परिवार के ठिकानों पर पहुंची ED, कुछ माह पहले NABARD लोन घोटाले में CBI ने दी थी दबिश


