अमित पांडेय, सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सोन नदी स्थित जोगदहा घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक नदी में मौजूद घड़ियाल के बेहद करीब पहुंचकर उसके साथ मस्ती करते और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक समूह में नहाने के लिए घाट पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने नदी में मौजूद घड़ियाल को देखकर उसके पास जाकर वीडियो बनाया। 

READ MORE: एक झटके में उजड़ गया परिवार: नवविवाहिता पत्नी की आत्महत्या के गम में पति ने खत्म की जिंदगी, 2 दिन, दो मौतें… और पीछे छोड़ गए कई अनसुलझे सवाल  

वायरल वीडियो में युवक बिना किसी डर के घड़ियाल के बेहद नजदीक दिखाई दे रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। मामला अमिलिया थाना क्षेत्र के जोगदहा घाट का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग और जिम्मेदार विभागों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली और जल जीवों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त निगरानी नहीं है।

READ MORE: रेमो डिसूजा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन पहुंचे महाकाल की शरण: भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद, नंदी के कान में कही मनोकामना 

वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि घड़ियाल जैसे वन्य जीवों के करीब जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। लोगों की ऐसी लापरवाही न केवल उनकी जान के लिए जोखिम है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और वन विभाग की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m