जालंधर. केंद्रीय गृहमंत्री 30 सितंबर को जालंधर आ रहे हैं. इसे लेकर चौकसी बढ़ाई गई है, इसके बीच विरोध के स्वर भी तेज होता नजर आ रहा है.
खबर सामने आई कि जालंधर में रेड क्रॉस भवन की दीवारों पर भाजपा के खिलाफ नारे लिखे गए हैं. इतना ही नहीं इसका वीडियो जारी कर आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली है.
भाजपा भगाओ के लिखे नारे
जानकारी सामने आई है कि गुरपतवंत पन्नू ने जो वीडियो जारी की है उसमें दीवारों पर भाजपा भगाओं और पंजाब दा हल खालिस्तान लिखा मिला. पन्नू ने कहा कि यहां पर भाजपा का पहले दफ्तर होता था. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर नशे के आरोप लगाए है. जिसके बाद दीवारों पर कालिख पोतकर मिटा दिया गया है.
महारैली की खास तैयारी
आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 30 सितंबर को प्रस्तावित महारैली करीब 63 एकड़ जमीन पर होगी. इसमें से अकेले 28 एकड़ में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है. पहले रैली 40 एकड़ मैं प्रस्तावित थी, फिर यह बढ़कर 50 हुई और अब लोगों के आने का अनुमान बढ़ने के बाद इसे 63 एकड़ में कर दिया गया है.भाजपा पंजाब में चार ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राएं’ निकाल रही है और चारों यात्राओं का समापन जालंधर की इसी रैली में होगा.
- राहुल के बालाघाट दौरे पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज; बोले- ‘वे घूमने के लिए कभी थाईलैंड तो कभी एकांतवास जाते हैं!’
- ग्लेशियल झीलों की हर करवट पर नजर: वसुंधरा ताल से उत्तराखण्ड में शुरू हुआ हाईटेक निगरानी अभियान, रियल टाइम डेटा से पकड़ी जाएगी खतरे की आहट
- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: दबाव बनाया तो जाति का बहाना बनाकर मुकरा प्रेमी; SC/ST एक्ट में केस दर्ज
- बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, IIP अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने सरकार को घेरा
- स्कूलों में रैगिंग रोकने के लिए अलग केंद्रीय कानून की मांग, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार


