सुमन चौहान, करनाल। उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि फॉर्म बांटने का पहला चरण पूरा हो गया है। अब फॉर्म को इकट्ठा करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है और साथ के साथ इनका डिजिटलाइजेशन यानी कंप्यूटर में डेटा दर्ज करने का काम भी चालू हो गया है।

करनाल उपायुक्त ने जिले की जनता से अपील की है कि वे एसआईआर की प्रक्रिया में अपनी भागीदारी दर्ज करवाएं और अपना फॉर्म भरकर जल्द से जल्द जमा करवाएं।
बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ बैठकों का दौर भी जारी है। आज भी इन लोगों के साथ बैठक की गई है, जिसमें इन्हें बोला गया है कि जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करवाया जाए। अगर इस प्रक्रिया में किसी कर्मचारी की लापरवाही या गलती पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कड़े लहजे में कर्मचारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। अगर ऐसा पाया जाता है तो दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवाई जाएगी।
इसके साथ ही करनाल उपायुक्त ने जिले की जनता से अनुरोध किया है कि वे बीएलओ का सहयोग करें। लोग अपने फॉर्म को समय पर जमा करें ताकि प्रशासन इस पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से पूरा कर सके।
यह भी पढ़े: LPG Cylinder New Rules: 1 जुलाई 2026 से बदल रहे है नियम, जान लें पूरी बात
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

