गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम के एक रिहायशी इलाके में देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सिक्योरिटी ऑफिसर ने घरेलू विवाद में अपनी ही पत्नी और जवान बेटे की गोली मारकर बेरहमी से हत्या (Gurugram Double Murder Case) कर दी। मृतकों की पहचान आशा और प्रशांत के रूप में हुई है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

चश्मदीदों के मुताबिक, देर रात सिक्योरिटी ऑफिसर अनिल (Security Officer Anil) के घर से अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाजें आईं। आरोपी अनिल ने एक के बाद एक लगातार 2-3 राउंड फायर किए।

खून से लथपथ पड़े थे मां-बेटा

गोली चलने की आवाज सुनकर जब आसपास के पड़ोसी दौड़कर अनिल के घर पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के कमरे में अनिल की पत्नी आशा और बेटा प्रशांत खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए थे। दोनों को गंभीर रूप से गोलियां लगी थीं।

पड़ोसियों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत स्थानीय पुलिस को इस खूनी खेल की जानकारी दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर को किया सील

डबल मर्डर (Gurgaon Crime News) की सूचना मिलते ही पालम विहार और संबंधित थाने की पुलिस टीम भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम (Forensic Team Investigation) ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद पूरे घर को सील कर दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।