प्रवीण भारद्वाज, पानीपत: सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले बुधवार को पानीपत समेत जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन में पटवारी, कानूनगो, सफाई कर्मचारी, फायर कर्मचारी समेत तमाम विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से जल्द समाधान की मांग की।
प्रदर्शन के बाद कर्मचारी नेताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द कर्मचारी संगठनों के साथ बातचीत करे और उनकी मांगों का समाधान निकाले।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने बातचीत कर समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन आंदोलन में तब्दील किया जा सकता है।
- Nepal Flood: नेपाल में जलप्रलय में 105 भारतीय समेत 300 विदेशी टूरिस्ट लापता, बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट, गंडक नदी के रास्ते आ रहा महाविनाश!
- वेल्लोर से अमित जोगी की मेडिकल बुलेटिन ! ‘एक समय था जब मुझे लगता था…
- मां की हत्या कर किचन में दफनाया शव: पुलिस के हाथ लगा आरोपी का फर्जी आधार कार्ड, सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन से मिले अहम सुराग
- नाला पार करते समय बही 8 साल की मासूम, 1 घंटे बाद भी नहीं पहुंची मदद; प्रशासन पर उठे सवाल
- ज्ञान, भाग्य, धन और संतान से जुड़ी समस्या है तो शिवलिंग पर ये दाल चढ़ाए…


