लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंच गए है। जहां उनका पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। सीएम ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग 2026’ और इन्वेस्टर रोडशो में भाग लेने के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं। इस महत्वपूर्ण आयोजन की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य देश और दुनिया के निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करना है। रोडशो में प्रदेश की तेज़ विकास यात्रा, निवेश की व्यापक संभावनाओं, उद्योग-अनुकूल नीतियों और बेहतर कारोबारी माहौल को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।
रोडशो में निवेशकों को देंगे न्योता
बताया जा रहा है कि रोडशो में उत्तर प्रदेश की तेज़ विकास यात्रा, निवेश की व्यापक संभावनाओं, उद्योग-अनुकूल नीतियों और बेहतर कारोबारी माहौल पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में देश के कई प्रमुख उद्योगपति और कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे और राज्य को देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में सरकार की नीतियों को प्रस्तुत करेंगे।
READ MORE: अब बेसमेंट में नहीं चला पाएंगे कोचिंग : लखनऊ अग्निकांड के बाद CM योगी का सख्त निर्देश
सरकार का मानना है कि नए निवेश आने से प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और आर्थिक तस्वीर को और मजबूती मिल सकती है।
कई प्रमुख उद्योगपति और निवेशक होंगे शामिल
इस अवसर पर देश के कई प्रमुख उद्योगपति, कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज और निवेशक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे और राज्य को देश के सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में सरकार की रणनीति साझा करेंगे।

