लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में विश्व बैंक के सहयोग से ₹2,741 करोड़ की लागत वाली भारत की प्रथम एयर शेड आधारित ‘उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंध परियोजना’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के ‘लोगो’ का अनावरण किया गया।

समृद्ध भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु, जल एवं हरित विकास को बढ़ावा देने हेतु डबल इंजन सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रकृति और प्रगति के मध्य संतुलन स्थापित करते हुए हम भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं समृद्ध भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। पर्यावरण संरक्षण के इस महाभियान की सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनाएं!

READ MORE: अखिलेश जी, आपके बाबू जी ने आपकी सरकार के बारे में … ओपी राजभर ने 2013 की बात याद दिलाते हुए कसा तंज, जानिए ऐसा क्या कहा?

साथ ही, ‘उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान’ विषयक संगोष्ठी में सहभाग किया तथा उत्तर प्रदेश के रामसर स्थलों के डॉकेट का विमोचन किया। पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मेस्कॉट का अनावरण भी हुआ।