हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में मॉनसून की पहली ही बारिश में ग्राम मकोड़िया में शिप्रा नदी पर करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बना स्टॉप डैम पहली बारिश के बहाव में बह गया। इस घटना के सामने आने के बाद सूबे में सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है और निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
दो महीने भी नहीं टिक पाया करोड़ों का निर्माण
पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से कराया गया यह निर्माण कार्य दो महीने भी नहीं टिक पाया। सज्जन वर्मा ने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट पर भ्रष्टाचार के सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें नैतिक आधार पर तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
Datia By-Election: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, लिस्ट में डॉ. नरोत्तम मिश्रा का
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े कई स्टॉप डैम
मामले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने भी सरकार और स्थानीय प्रशासन को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में बने कई स्टॉप डैम भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की भेंट चढ़ चुके हैं। पहली ही बारिश में डैम का टूट जाना यह साफ करता है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और बड़े पैमाने पर सांठगांठ हुई है।
जांच और कार्रवाई की मांग
कांग्रेस नेताओं ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल संसाधन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और दोषी ठेकेदारों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए, जिन्होंने जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये को पानी में बहा दिया।
बड़ा हादसा: टैंकर में वेल्डिंग के दौरान भीषण ब्लास्ट, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
तुर्की मॉडल पर पूर्व IAS नियाज खान और महमूद मदनी आमने-सामने : ‘पहनावा बदलने’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

