3 ISI Agent Arrest From Cooch Behar in Bengal: एक बार फिर पश्चिम बंगाल में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। बंगाल के कूचबिहार जिले से 3 ISI एजेंट गिरफ्तार किए गए हैं। बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले के साहेबगंज इलाके से तीन और संदिग्ध पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ISI एजेंट की पहचान शिदुल हक, नूर नसीरुद्दीन अली और शफीकुल इस्लाम के रूप में हुई है।

तीनों आरोपियों को स्वतंत्रता दिवस से पहले शुक्रवार देर शाम उत्तर बंगाल के दिनहाटा इलाके के साहेबगंज से पकड़ा गया। इन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया। तीनों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

तीनों गिरफ्तार आरोपी आईएसआई एजेंट के अंडरकवर के तौर पर काम कर रहे थे। बांग्लादेश के रास्ते भारतीय मोबाइल सिम कार्ड पाकिस्तान भेजने का काम कर रहे थे। ये लोग नकली नोटों के कारोबार में भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस गहन जांच चला रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इनका संबंध कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किए गए अन्य पाकिस्तानी जासूसों से हैं।

बंगाल में आतंकी लिंक के शक में कई गिरफ्तारियां

 बता दें कि पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से पिछले एक महीने में आतंकवादी संबंधों के संदिग्ध लोगों को पकड़ने के कई मामले सामने आए हैं।31 जुलाई को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और शहजाद भट्टी गिरोह से कथित रूप से जुड़े संदिग्ध आरोपी हामिम मंडल को बर्धमान से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मंडल की प्रेमिका और सहयोगी अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार किया गया था। तीसरे सहयोगी आदित्य सिंह उर्फ राजू को हावड़ा से पकड़ा गया था।

 डेढ़ सप्ताह के भीतर राज्य में संदिग्ध आतंकी संबंधों के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पाकिस्तानी नागरिक राणा रऊफ उर्फ वहाब आलम भी शामिल था। उसे उत्तर 24 परगना जिले में बांग्लादेश सीमा के पास हाबरा से “जासूस” होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

पाकिस्तानी नागरिक राणा रऊफ उर्फ वहाब आलम भी पुलिस गिरफ्त में

बंगाल STF ने पिछले दिनों पाकिस्तानी नागरिक राणा रऊफ उर्फ वहाब आलम को अरेस्ट किया है। उसे बांग्लादेश बॉर्डर के पास उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा से जासूसी के शक में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, रऊफ 2012 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आया था। उसने भारतीय वोटर कार्ड और आधार कार्ड समेत फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।रऊफ ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रेकी की थी। वह कोलकाता की संवेदनशील जगहों पर नजर रखता था, इनमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण फोर्ट विलियम भी शामिल था। राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस की पूछताछ के बाद अब NIA भी रऊफ से पूछताछ करेगी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m