लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर गांव सोहिया के पास दो कैंटरों की जबरदस्त टक्कर हो गई है। हादसे में कैंटर चालक के साथ-साथ दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कैंटर चालक की हालत काफी नाजुक है जिसके कारण उसे हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्तियों को बहुत ज्यादा चोट आई है। उनकी हालत ज्यादा खराब है इसलिए उनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।
दोनों कैंटर की हुई आपस में टक्कर
एनएच 95 हाईवे लुधियाना-फिरोजपुर पर लुधियाना से दो कैंटर जगराओं की ओर आ रहे थे। जैसे ही यह कैंटर गांव सोहिया के पास पुल के नीचे की ओर उतरने लगे। वैसे ही आगे वाले कैंटर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिसके कारण पीछे से आ रहे कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी इससे कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे में बड़ा नुकसान हुआ है। अब सभी का इलाज जारी है।

- यूपी में मौसम का डबल अटैक! कहीं धूप तो कहीं घिर आया बदरा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
- फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, सिर पर बंदूक तानकर की फायरिंग फिर….? कहा- मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था, जानें कौन ये शख्स?
- HBD Shreya Ghoshal : इस देश में मनाया जाता है ‘श्रेया घोषाल दिवस’, जानिए क्या है कारण …
- CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, 3 दिन बाद बदलेगा मौसम, बस्तर में तेज हवा और बारिश के आसार
- नीट छात्रा मौत मामला, मनीष रंजन की जमानत पर फैसला आज, SIT और CBI को कोर्ट की फटकार

