पंजाब में आज वकीलों ने हड़ताल कर दी है, जिसके कारण आज खास काम प्रभावित हुआ है। वकीलों ने यह हड़ताल एडवोकेट हसन सिंह पर फतेहगढ़ साहिब में अमलोह नगर परिषद चुनाव के दौरान हुए हमले पर अब तक कोई भी पुलिस कार्रवाई नहीं होने के कारण की है।
इस मामले को हुए 17 दिन हो गए हैं लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है इसके चलते वकीलों में पुलिस के खिलाफ काफी गुस्सा भर गया है। वहीं फतेहगढ़ साहिब में आज एसएसपी दफ्तर के बाहर भी धरना दिए जाने की बात भी सामने आई है। बताया यह भी गया है कि इस मामले को लेकर पंजाब के डीजीपी को भी पत्र लिखा गया है। एसएसपी से मुलाकात हुई लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। वकील भाईचारे ने पुलिस की चेतावनी भी दी है कि यदि हमलावरों पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो वो फतेहगढ़ साहिब एसएसपी दफ्तर के बाद धरना देंगे।

यह था मामला
खन्ना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सीनियर एडवोकेट ने बताया कि नगर कौंसिल चुनाव में एडवोकेट हसन सिंह की भाभी भी उम्मीदवार थी। वोटिंग वाले दिन जब हसन सिंह पोलिंग बूथ पर मौजूद थे। इसी दौरान विधायक गैरी का भाई अपने साथियों के साथ वहां आया और उसने रिवॉल्वर का बट एडवोकेट हसन सिंह के सिर पर मार फेंका। तेजधार हथियार के साथ अब हमला हुआ है जिसके बाद एडवोकेट हसन सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
- हरियाणा का 590 करोड़ का महाघोटाला: रशियन लड़कियां, यॉट पार्टी और सरकारी अफसर; सुपरिंटेंडेंट बर्खास्त
- IPL 2026 RCB vs GT : गुजरात ने बेंगलुरु को दिया 206 रन का टारगेट, साई सुदर्शन ने लगाया शतक, सुयश और हेजलवुड ने लिए 1-1 विकेट
- IAS आरती डोगरा को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 24 घंटे में पलटा एसीबी जांच का फैसला, खंडपीठ ने लगाई रोक
- हरिद्वार में बोरवेल में गिरा शख्स, 8 घंटे से रेस्क्यू जारी, मौके पर जुटा प्रशासन
- चार माह की मासूम पर भारी पड़ी सिस्टम की लापरवाही, मौत के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस
