अमृतसर. अमृतसर में आज, 6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी मनाई जा रही है। सुबह अकाल तख्त साहिब से अरदास हुई। अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गरगज ने विवाद से बचने के लिए अरदास में ही कौम के नाम संदेश दिया। हालांकि, यह संदेश आमतौर पर अरदास के बाद दिया जाता है।
दरअसल, कुछ दिन पहले दमदमी टकसाल प्रमुख हरनाम सिंह खालसा ने कहा था कि जत्थेदार कुलदीप सिंह गरगज को सिख संगतों और सिख संगठनों से मान्यता प्राप्त नहीं है। जत्थेदार गरगज को कौम के नाम संदेश देने का कोई अधिकार नहीं है, और यदि वे ऐसा करते हैं तो उनका विरोध किया जाएगा। इस कारण विवाद से बचने के लिए जत्थेदार गरगज ने अरदास में ही कौम के नाम संदेश दिया।

अमृतसर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी के मद्देनजर पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर में शांति का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह चौकस है। ऑपरेशन ब्लू स्टार के अवसर पर पंजाब पुलिस ने अमृतसर में लगभग 4,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया है, जिनमें पंजाब सशस्त्र पुलिस के जवान भी शामिल हैं। अमृतसर में 62 अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने नाके लगाए हैं, जिनमें से 14 नाके सच्चखंड श्री दरबार साहिब के आसपास के रास्तों पर लगाए गए हैं।
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के अवसर पर बड़ी संख्या में सिख संगत और सिख संगठन पहुंच रहे हैं। सुबह से ही लोग श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के बाहर और श्री दरबार साहिब की ओर जाने वाले रास्तों पर सिख संगत की भारी भीड़ देखी जा रही है।
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी को लेकर पंजाब पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अमृतसर में कुल 62 नाके लगाए गए हैं। 20 नाके शहर के आंतरिक इलाकों में और 10 नाके शहर के बाहरी इलाकों में लगाए गए हैं। नाकों पर पुलिस 24 घंटे तैनात रहेगी। पुलिस बल हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रहा है। इसके साथ ही 40 डीएसपी और एसपी स्तर के अधिकारी भी शहर में निगरानी रखेंगे। पुलिस शहर में फ्लैग मार्च भी निकाल रही है।
- CG में दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, तीन लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
- CG Open School Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल किया जारी, जानें कब हैं कौन सी परीक्षा?
- विपक्ष पर बरसे CM भगवंत मान! बोले- बजट पर चर्चा के बजाय कुर्सी बचाने में दिलचस्पी, जनता को जवाब देना होगा
- ‘मैंने सदन की गरिमा और मर्यादा बढ़ाने का किया प्रयास’, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन को संबोधित कर कही अहम बातें
- 1986 के बाद से नहीं हुई बहाली: 11 सूत्री मांग को लेकर कॉलेज कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

