CM Bhajan Lal Sharma: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान विवाद गहराता जा रहा है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी को लेकर अभद्र टिप्पणी की. इस पर अब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कड़ा रुख दिखाया है.
सीएम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने निर्लज्जता की सभी सीमाएं लांघ दी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने मंच से जिस तरह की टिप्पणी की, वह घोर निंदनीय है. उनका कहना है कि देश इस कृत्य के लिए कांग्रेस-आरजेडी को कभी माफ नहीं करेगा.

सीएम ने जारी किया वीडियो संदेश
सीएम शर्मा ने गुरुवार रात को वीडियो संदेश के जरिए कहा कि मां जानकी की पावन धरती, ज्ञान की भूमि और तपोस्थली बिहार में प्रधानमंत्री जी की स्वर्गीय माताजी का अपमान इन पार्टियों के चरित्र और संस्कार को बताता है. राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव सहित इंडी ठगबंधन के नेताओं को ये हजम नहीं हो रहा है कि एक गरीब माँ का बेटा देश के प्रधानमंत्री पद पर कैसे आसीन है और कैसे देश की जनता ने उन्हें अपने दिलों में बिठाया हुआ है. जिन पूज्य माताजी ने संघर्ष कर और परिश्रम की पराकाष्ठा कर गरिमापूर्ण जीवन व्यतीत किया, उन पुण्यात्मा के शतायु होकर देवलोकगमन के बाद उनका इस तरह से कांग्रेस-आरजेडी द्वारा सार्वजानिक मंच से अपमान किया जाना भारत की महान परंपरा में कहीं से भी स्वीकार्य नहीं हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मातृ शक्ति वंदन जैसे ऐतिहासिक कानून बना रहे है दूसरी तरफ दो शहजादे महिलाओं के प्रति अपनी निकृष्ट मानसिकता दिखाते है. यह भारत की मातृ शक्ति का घोर अपमान है. उन्होंने कहा कि काग्रेंस की परम्परा रही है की जब भी वे चुनाव हारने लगते हैं तो अपशब्दो का इस्तेमाल करते है. ये खुद भी भ्रष्ट हैं और इनकी मति भी भ्रष्ट है. बिहार के लोग समझ गए हैं कि ये इंडी गठबंधन वोट के लिए कितना नीचे गिर सकता है.
पढ़ें ये खबरें
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी टाउनशिप का प्रभार जीएम एबी श्रीनिवास को… डीपीएस भिलाई के नए प्रिंसिपल का चयन अप्रैल मध्य तक… निस्तारी तालाबों के लिए तांदुला से छोड़ा जा रहा पानी… एफएसएनएल में 30 मार्च को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित… डोंगरगढ़ के बूढ़ादेव पहाड़ी में लगी भीषण आग…
- ईरान में तख्तापलट के संकेतः अमेरिका-इजराइल से युद्ध के बीच राष्ट्रपति और IRGC चीफ के बीच बढ़ा विवाद, सत्ता को लेकर छिड़ी भीतरी जंग
- मुजफ्फरपुर के कांटी में फायरिंग, दो युवकों को लगी 5 गोलियां, निजी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
- Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा शुरू होने का लोगों को बेसब्री सें इंतजार, यहां जाने के लिए अभी से 3.32 लाख से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
- राजधानी में बदमाशों ने मचाया उत्पात: 3 युवकों ने घर में लगाई आग, सारा सामान जलकर राख, वीडियो वायरल, पीड़िता का आरोप- पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
