पीयूष जायसवाल, नागदा (उज्जैन) मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। गुजरात के दाहोद जिले से एक परिवार अस्थि विसर्जन के लिए ट्रेन से उज्जैन आ रहा था। रतलाम स्टेशन से ट्रेन में चढ़े कुछ मुस्लिम युवकों ने परिवार की लड़की से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया।जब परिवार ने विरोध किया तो युवकों ने जमकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित परिवार के सदस्यों के अनुसार, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवकों को बुरी तरह पीटा गया। पूरी बोगी में हंगामा मच गया।
READ MORE: पशु क्रूरता की हदें पार: दूध के लिए मृत बछड़े का सिर काटकर गौशाला की दीवार पर टांगा, आरोपी के खिलाफ FIR
घटना की सूचना जैसे ही नागदा में हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों को लगी, बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। उधर, मुस्लिम समाज के लोग भी बड़ी तादाद में स्टेशन पहुंचे, जिससे टकराव की नौबत आ गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। सूत्रों के अनुसार, मुस्लिम युवकों ने खाचरोद से अपने साथियों को बुलवा लिया और करीब 50-60 युवक ट्रेन में चढ़कर मारपीट में शामिल हो गए। देर रात तक जिले भर से पुलिस बल नागदा पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में रखा।
READ MORE: 11वीं की छात्रा से कार में दुष्कर्म: ओसाफ अली ने बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर ऐंठे पैसे, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव
पीड़ित परिवार ने नागदा जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा के बीच परिवार को निजी वाहन से उज्जैन पहुंचाया। परिवार इतना डर गया कि नागदा स्टेशन पर कई सदस्य रोने लगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


