कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। सत्र के आज दूसरे दिन विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों ने पटना नीट छात्रा मौत मामले को लेकर हंगामा किया और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की। माले विधायक शशि यादव ने मामले में सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया और सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में जांच की मांग की।
स्पीकर ने स्थगित किया कार्यस्थगन का प्रस्ताव
वाम दल विधायक अरुण सिंह ने सीबीआई जांच की जगह सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से जांच कराने की मांग की और कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि, एक निश्चित सीमा में इसकी जांच पूरी करने का निर्देश दिया जाए। स्पीकर प्रेम कुमार ने कार्यस्थगन के प्रस्ताव को स्थगित करते हुए कहा कि, सरकार ने इस मामले में संज्ञान लिया है। मामले की जांच चल रही है। कार्रवाई होगी।
बता दें कि आज बजट सत्र शुरू होने से पहले भी विपक्ष के सदस्यों ने नीट छात्रा मौत मामले को लेकर सदन के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने सरकार पर मामले में आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
ये भी पढ़ें- बिहार सरकार ने ‘नीलगाय’ शब्द का प्रयोग करने पर लगाई रोक, जानें क्यों बजट सत्र के दौरान अचानक उठाना पड़ा यह मुद्दा?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


