जालौन। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन चल रही है।
दवा लेने गए थे कार सवार
यह पूरा मामला जिले के कोटरा क्षेत्र के कोटरा-एट नहर का है। जहां पचीपुरा गांव के रहने वाले जितेंद्र सिंह (50) और इंद्रपाल सिंह (55) कार से पथरी की दवा लेने के लिए कोटरा गए थे। दवा लेकर वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
READ MORE: सारे गुनाहों का होगा हिसाब! लंबे समय फरार चल रहा इनामी गौ-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानिए खाकी ने कैसे शातिर को दबोचा
पुलिस ने बताया कि टक्कर लगते ही कार सवार लोगों ने स्पीड बढ़ा दी और भागने के चक्कर में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार को जेसीबी के मदद से बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


