राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। राजधानी भोपाल में नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में कल यानी 7 फरवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हो रहा है। इस सम्मेलन में देश के मुख्य न्यायाधीश यानी सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत खुद शामिल होंगे। यह सम्मेलन का विषय है – “एकीकृत, कुशल और जन-केंद्रित न्यायपालिका”। यानी एक ऐसी न्याय व्यवस्था जो एकीकृत हो, कुशल हो और आम जनता के केंद्र में हो।
इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से 20 से ज्यादा हाईकोर्ट के जज हिस्सा लेंगे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 से अधिक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भी भोपाल पहुंचेंगे।खास बात यह है कि सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत के मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद यह मध्य प्रदेश का उनका पहला दौरा होगा। जस्टिस सूर्यकांत नवंबर 2025 में 53वें मुख्य न्यायाधीश बने थे, और अब वे भोपाल में न्यायपालिका के भविष्य पर मंथन करेंगे।
पीएम मोदी विद्यार्थियों से करेंगे परीक्षा पर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशभर के लाखों-करोड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधे संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम का 9वां संस्करण है, जो परीक्षा के तनाव को दूर करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा और इसका राष्ट्रीय प्रसारण होगा। प्रधानमंत्री मोदी विद्यार्थियों की परीक्षा से जुड़ी शंकाओं का समाधान करेंगे, उन्हें तनावमुक्त रहने का गुरुमंत्र देंगे और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करेंगे मध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजधानी भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। यहां विद्यार्थी, अभिभावक, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग सीधे प्रसारण देखते हुए भाग लेंगे। प्रदेश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में भी यह कार्यक्रम लाइव प्रसारित होगा, ताकि हर छात्र इस प्रेरणादायक संवाद का हिस्सा बन सके।
AICC की बैठक आज
आज दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल होंगे।बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। खास बात यह है कि जीतू पटवारी इस बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन के कामकाज और आने वाले समय के रणनीतिक प्लान का विस्तृत ब्यौरा देंगे। माना जा रहा है कि बैठक में मध्य प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और विपक्षी भूमिका को प्रभावी बनाने पर खास जोर दिया जाएगा।
केंद्रीय बजट की विशेषता बताने महिला संवाद कार्यक्रम
राजधानी भोपाल में आज केंद्रीय बजट की विशेषता बताने महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल होंगे। जहां वे महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय बजट 2026-27 की विशेषताएं बताएंगे। सुबह 11 बजे यह कार्यक्रम होगा साथ ही बीजेपी का प्रचार अभियान भी चलेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


