कुंदन कुमार, पटना। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आज रविवार (8 फरवरी) को कांग्रेस कार्यालय के सामने सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला भी दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि, जानबूझकर सरकार पप्पू यादव को फंसा रही है और उनकी गिरफ्तारी की गई है।

जमानत मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, नीट छात्रा हत्या मामले पर लगातार हमारे नेता बोल रहे थे और कई बातों को जनता के सामने रख रहे थे। यह बात प्रशासन को और सरकार को यह नागवार गुजरी है। यही कारण है कि पुराने मामले को लेकर पप्पू यादव को जेल भेजा गया है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि, जब तक पप्पू यादव को जमानत नहीं दिया जाता है, तब तक लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहेंगे। हम लोग बिहार में सरकार की मनमानी नहीं चलने देंगे। ऐसा तानाशाही सरकार के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

31 साल पुराने में हुई है गिरफ्तारी

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार की देर रात पटना पुलिस ने 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया था। सासंद पर किराए के मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप था। पटना मेडिकल कॉलेज में पप्पू यादव का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पप्पू यादव को पटना के बेऊर जेल में रखा गया है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: जदयू में शामिल हुए वामपंथी नेता पुष्कर आनंद, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दिलाई सदस्यता