बांग्लादेश में गुरुवार, 12 फरवरी को आम चुनाव के लिए मतदान हुआ है, इसके बाद वोटों की गिनती की जा रही है। करीब 18 महीने पहले जुलाई 2024 के छात्रों के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद यह बांग्लादेश का पहला चुनाव है। बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) ने अपने पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी पर अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है. बीएनपी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि अगर वह सत्ता में आती है, तो रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री होंगे और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार का 18 महीने का शासन खत्म हो जाएगा. सुबह आए ताजा रुझानों के अनुसार, बीएनपी ने अब तक 151 सीटें जीत ली हैं। 300 सदस्यों वाली बांग्लादेश की संसद में यह बहुमत का आंकड़ा है।
अवामी लीग सरकार के पतन के बाद सत्ता संभालने वाली अंतरिम सरकार के स्थान पर हुए महत्वपूर्ण आम चुनावों के लिए मतगणना गुरुवार देर रात तक जारी रही. देश में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेगम खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी करीब 20 साल के बाद सरकार बना सकती है.
रॉयटर्स के मुताबिक बांग्लादेश के चुनावी नतीजों में बीएनपी ने बहुमत हासिल कर लिया है. वहीं, कट्टरपंथी दलों को अपेक्षित समर्थन नहीं मिला.अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अब भंग हो चुकी अवामी लीग की अनुपस्थिति में इस चुनाव को बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच सीधा मुकाबला हुआ.
इत्तेफाक अखबार द्वारा अब तक संकलित अनौपचारिक परिणामों के अनुसार, बीएनपी ने 158 सीटें, जमात ने 41 और अन्य ने पांच सीटें जीती हैं. 299 निर्वाचन क्षेत्रों में से 204 में मतगणना पूरी हो चुकी है. रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि बीएनपी ने चुनाव जीत लिया है.
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने अनौपचारिक परिणामों में बताया कि बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने अपने गृह जिले बुगुरा से सीट जीत ली है. निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार, रहमान को 2,16,284 वोट मिले. रहमान के निकटतम प्रतिद्वंद्वी और जमात के उम्मीदवार आबिदुर रहमान को 97,626 वोट मिले.
बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी गठबंधन ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। सुबह आए ताजा रुझानों के अनुसार, बीएनपी ने अब तक 151 सीटें जीत ली हैं। 300 सदस्यों वाली बांग्लादेश की संसद में यह बहुमत का आंकड़ा है। इसके साथ ही कट्टर इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी देश में मुख्य विपक्ष बनने जा रही है। शुरुआती ट्रेंड्स में जमात-ए-इस्लामी को अभी तक 43 सीटें मिली हैं। अभी मतगणना जारी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


