शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में आज से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का पहला पेपर उर्दू विषय का है, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है, ताकि एंट्री और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें। परीक्षा तीन घंटे की होगी और सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ फ्लाइंग स्क्वाड की टीमें तैनात रहेंगी। नकल रोकने के लिए मोबाइल जैमर और अन्य हाईटेक उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

READ MORE: MP में अब सर्दी की विदाई! पारा 30°C पार, रातें भी हो रही गर्म; 13-16 फरवरी को नया सिस्टम, लेकिन ठंड की नहीं होगी वापसी 

इस वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं में 9 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। राज्य भर में हजारों परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सख्त सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पहले दो घंटों में छात्रों को बिना अनुमति हॉल से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी, और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर पेपर रद्द करने जैसे सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

READ MORE: जबलपुर में सरेराह पुलिसकर्मी की पिटाई: पत्नी के साथ अवैध संबंध का दावा, पति-साले ने बीच सड़क की धुनाई; देखें वीडियो

बता दें कि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पहले ही 10 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं। 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेंगी। हाल ही में बोर्ड ने टाइम टेबल में संशोधन किया था, जिसमें हिंदी विषय की परीक्षा को 6 मार्च तक शिफ्ट किया गया है। छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे समय पर केंद्र पहुंचें, एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, तथा शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा दें। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m