NZ vs SA T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर सुपर-8 में अपनी लगभग पक्की जगह बना ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और फिर शानदार बल्लेबाजी के दम पर जीत हासिल की।
न्यूजीलैंड की पहली पारी:
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से मार्क चैपमैन ने 26 गेंदों में 48 और डेरिल मिशेल ने 24 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जेनसन ने चार विकेट झटके और 40 रन दिए। इसके अलावा केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश और लुंगी एनगिडी ने एक-एक विकेट हासिल किया।
साउथ अफ्रीका की जवाबी पारी:
जब साउथ अफ्रीका बल्लेबाजी के लिए उतरी, तो ओपनिंग जोड़ी एडन मार्करम और क्विंटन डी कॉक ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। डी कॉक 20 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन मार्करम ने पारी संभालते हुए रन बनाने की रफ्तार बनाए रखी। साउथ अफ्रीका ने निर्धारित टारगेट को 17.1 ओवर्स में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मार्करम ने नाबाद 44 गेंदों में 86 रन बनाए। रयान रिकेल्टन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 21-21 जबकि डेविड मिलर ने नाबाद 24 रन जोड़े। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
न्यूजीलैंड:
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी
साउथ अफ्रीका:
एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


