Samrat Chaudhary Viral Video: बिहार में इन दिनों विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस बीच सत्र की कार्यवाही के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर राजद और कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए सम्राट चौधरी पर तंज कसा है।

दरअसल वायरल वीडियो में सम्राट चौधरी अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल करते हुएएक हाथ से दूसरे हाथ को ढकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ऐसा लगता है कि वे अपने मुंह में कुछ डाल रहे हैं, जिसे लेकर कांग्रेस और राजद का यह दावा है कि सम्राट चौधरी सदन में खैनी (तंबाकू) खा रहे थे।

राजद और कांग्रेस ने ली चुटकी

कांग्रेस और राजद ने इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए सम्राट चौधरी पर तंज कसा है। राजद ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक!’ साथ ही वीडियो का कैप्‍शन लिखा है- 80 चुटकी 90 ताल, रगड़ के… मुंह में डाल। ये हैं बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी।

वहीं, कांग्रेस ने एक्स पर लिखा ह- “बनाओ खैनी रे…” सत्र के दौरान सम्राट चौधरी सच में खैनी ही खा रहे हैं या नहीं वायरल वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन जिस तरह से वह अपने को हाथ का प्रयोग कर रहे हैं और हाथ हटाने के बाद उनके मुंह की गतिविधियों पर नजर डाले तो इशारा उसी तरफ जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे तंबाकू खाने से ही जोड़ते हुए मजे ले रहे हैं।

वहीं, इस पूरे मामले पर जदयू और बीजेपी के नेताओं ने इसे कांग्रेस और राजद की छोटी सोच बताया है। जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि, लालू-राबड़ी के शासन में आईएएस अधिकारियों से जूता बंधवाया… खैनी बनवाई जाती थी।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भी वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सही से खड़ा नहीं हो पा रहे थे। जिसपर जदयू और बीजेपी के नेताओं ने तंज कसते हुए कहा था कि, तेजस्वी सदन में शराब पीकर गए थे। जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। हालांकि राजद के नेताओं का कहना था की उनके पैर का नाखून उखड़ गया है, जिसके चलते उन्हें दर्द हो रहा था।

ये भी पढ़ें- Ramadan 2026: रमजान का पवित्र महिना आज से शुरू, मुख्यमंत्री नीतीश ने राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं, इबादत और रहमत का बताया समय